
अफगानिस्तान के कुनार में पाकिस्तान ने दागे गोले, एक की मौत: तालिबान काबुल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थितियां सामान्य नहीं हैं। दोनों ओर से हमले जारी हैं। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रिहायशी इलाकों पर रॉकेट हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
सीमा पार से दागे गोले असदाबाद के नजदीकी इलाकों और आस-पास के घरों पर गिरे, जिससे बॉर्डर पर तनाव बढ़ने का डर पैदा हो गया है।
तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि आम लोगों के घरों को निशाना बनाकर किया गया हमला रविवार शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने पाकिस्तान पर बॉर्डर के पास रिहायशी इलाकों में फायरिंग का आरोप लगाया।
