• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

पीएम मोदी ने असम को मजबूती से जोड़ा, कोई तोड़ नहीं सकता : सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mar 31, 2026

जोरहाट: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने असम के जोरहाट में भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के पक्ष में जोरदार प्रचार सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति आई है। फडणवीस ने जनसभा में कहा, “आप देख सकते हैं कि जिस प्रकार से पीएम मोदी के नेतृत्व में असम के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम हुआ, जहां ब्रह्मपुत्र नदी पर पहले केवल तीन पुल थे, वहां अब 6 पुल और 6 ब्रिज बन चुके हैं या बन रहे हैं। पहले मेडिकल कॉलेज केवल 6 थे, जो अब 15 हो गए हैं। प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए अस्पताल तैयार हुए हैं। सड़कें, हाईवे और रेलवे का ऐसा जाल बिछाया गया है कि असम अब पूरी तरह कनेक्टेड असम बन गया है।” उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब लोग कहते थे कि असम को भारत से तोड़ना आसान है। लेकिन पीएम मोदी ने इसे ऐसे जोड़ा है कि यह फेविकोल का जोड़ है, जिसे कोई भी नहीं तोड़ सकता। पीएम मोदी ने पूरे असम को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।”