
पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सारावगी ने आगामी राज्य चुनावों में भाजपा की स्थिति और आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत कहा, “भाजपा पूरे साल चौबीसों घंटे चुनाव की तैयारियों में लगी रहती है। हमारे कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार पार्टी का लक्ष्य टीएमसी को सत्ता से हटाकर बंगाल में सरकार बनाना है। असम में भाजपा पहले से भी अधिक मजबूती के साथ सत्ता में आएगी। पार्टी को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 5 में से तीन राज्यों में एनडीए की सरकार बनाएगी।”
आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, “आप की नींव रखने वाले नेता धीरे-धीरे अरविंद केजरीवाल से दूर होते जा रहे हैं। केजरीवाल लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। इसके पहले स्वाति मालीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा के बोलने पर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक गई है।”
