• Fri. Apr 17th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

Apr 7, 2026

नई दिल्ली: भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टो लैम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भारत-वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति टो लैम के साथ काम करने की इच्छा जताई।

पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि कि टो लैम के नेतृत्व में भारत और वियतनाम के के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और गहरी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने पर टो लैम को दिल से बधाई। मुझे भरोसा है कि उनके नेतृत्व में, हमारे दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और मजबूत होती जाएगी।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपने लोगों और इलाके की तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

वियतनाम की नेशनल असेंबली ने मंगलवार को टो लैम को 2026–2031 के कार्यकाल के लिए देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना। यह फैसला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम सेंट्रल कमेटी (सीपीवीसीसी) द्वारा उनके नाम की मंजूरी के बाद लिया गया। वियतनाम की नेशनल असेंबली के ऐलान के बाद पीएम मोदी का ये बधाई संदेश आया।