
रोम: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने मध्य पूर्व के मौजूदा हालात को देखते हुए इजरायल के साथ रक्षा समझौते के ऑटो रिन्यू को सस्पेंड कर दिया है।
कई इतालवी समाचार एजेंसियों ने मेलोनी के हवाले से कहा, “मौजूदा हालात को देखते हुए, सरकार ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते के रिन्यूअल पर रोक लगाने का फैसला किया है।”
इस रक्षा समझौते में सैन्य उपकरणों और तकनीकी अनुसंधान का आदान-प्रदान शामिल है।
मेलोनी ने ये बयान वेरोना में एक वाइन उद्योग मेले के दौरान दिया। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच सैन्य उपकरण और तकनीक पर सहयोग होता था।
ऑटो रिन्यू का मतलब किसी समझौते या सर्विस का अपने आप दोबारा चालू या आगे बढ़ जाना होता है।
