
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित वालपराई में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। केरल के मलप्पुरम जिले से आए पर्यटकों का एक ग्रुप का मिनी ट्रैवलर वैन पोल्लाची-वालपराई घाट रोड के 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”
