
तेहरान: ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा था कि यह वार्ता पाकिस्तान में होने वाली थी। वार्ता के दूसरे दौर से ईरान की अनुपस्थिति का कारण अमेरिका की “बहुत ज्यादा मांगें, अव्यवहारिक उम्मीदें, बार-बार अपने रुख में बदलाव, विरोधाभासी बयान और समुद्री नाकाबंदी” हैं। ईरान का मानना है कि यह नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है। अब मौजूदा हालात में बातचीत से किसी अच्छे नतीजे की उम्मीद बहुत कम है। ईरान ने कहा की नाकाबंदी हटने के बाद बात होगी।
