
नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को एक बड़ी और अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के प्रति समर्पित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।”
