
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग हुई है. शाम पांच बजे तक तमिलनाडु में लगभग 82.24% मतदान हुआ है. बंगाल में लगभग 89.93% मतदान हुआ है. यानि दोनों ही राज्यों में लोगों ने बड़ी संख्या में वोट डाला है. खासकर पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा है, जो बताता है कि लोग चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
