• Fri. Jun 5th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

एस. जयशंकर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सूरीनाम में लगाया पौधा, बोले- साझेदारी से ही संभव वैश्विक प्रगति

May 8, 2026

पारामारिबो: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम देश के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पारामारिबो में ‘प्रगति के लिए साझेदारी’ विषय पर बात की। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत एक पौधा भी लगाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूरीनाम के ‘इंडिया हाउस’ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधा लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सूरीनाम स्थित इंडिया हाउस में एक पौधा लगाकर मुझे बहुत खुशी हुई।”