• Mon. Mar 2nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

आम आदमी पार्टी को फिर बड़ा झटका, दिल्ली में 13 पार्षदों ने इस्तीफा दिया

May 17, 2025

दिल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में AAP के 13 नगर पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से एक तीसरे मोर्चा बनाने की घोषणा भी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेमचंद गोयल नए मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।

इस्तीफा देने वाले अन्य 12 पार्षदों में मुकेश गोयल, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा, सुमन अनिल राणा, देविंदर कुमार और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं। दिल्ली में 25 अप्रैल को नगर निगम के चुनाव हुए थे। AAP ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था।

भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने 133 वोटों के साथ जीत हासिल की। कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को महज आठ वोट ही मिले थे।