• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट, मुंबई, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे में गरज के साथ होगी बारिश

May 5, 2025

मुंबई, महाराष्ट्र : IMD ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई IMD की निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एमएमआर क्षेत्र जैसे मुंबई, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ क्षेत्र में आज और कल गरज के साथ बारिश होगी। इसे बेमौसम बारिश कह सकते हैं। मुंबई के शहरी और उपनगरीय इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, 8 और 9 मई को कोंकण के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।