• Thu. Apr 16th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

गेवराई के पुत्र डॉ. रियाज़ पटेल ने M.S. जनरल सर्जरी में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की

Jan 17, 2026

गेवराई के होनहार सुपुत्र डॉ. रियाज़ शौकत पटेल ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए M.S. (जनरल सर्जरी) की पदव्युत्तर परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से गेवराई तालुका सहित पूरे क्षेत्र में गौरव की भावना है।

डॉ. रियाज़ पटेल का प्राथमिक शिक्षण जिला परिषद विद्यालय, जयकवाड़ी वसाहत, गेवराई में हुआ। माध्यमिक शिक्षा जयहिंद विद्या मंदिर, गेवराई तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा जय भवानी जूनियर कॉलेज, शिवाजीनगर, गेवराई से पूर्ण की। बारहवीं की परीक्षा में उन्होंने गेवराई तालुका से प्रथम क्रमांक प्राप्त किया था।

इसके पश्चात उन्होंने शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं घाटी अस्पताल, संभाजीनगर (औरंगाबाद) से M.S. जनरल सर्जरी की तीन वर्षीय पदव्युत्तर शिक्षा पूर्ण की। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में उन्होंने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की।

डॉ. रियाज़ पटेल वर्तमान में मराठवाड़ा क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं और एक कुशल व संवेदनशील सर्जन के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर जय भवानी एवं जयहिंद शिक्षण प्रसारक मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सक समुदाय, मित्रगणों एवं पटेल परिवार की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।