• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों को दी जाएगी ट्रेनिंग, अरुण साव बोले- राज्य में पार्टी का आधार बेहद मजबूत

Feb 16, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोमवार को होने वाली बैठक में जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के काम को आगे बढ़ाना है। इन सब पर इस बैठक में चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भाजपा की बैठक को लेकर कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए राज्य इकाई की बैठक होगी। जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निश्चित रूप से आने वाले समय में संगठन की जो गतिविधियां हैं, संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आगे किस तरह से संगठन के काम को आगे बढ़ाना है इन सब पर इस बैठक में चर्चा होगी।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का आधार बेहद मजबूत है। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता रखते हैं। दूसरे राज्यों के चुनावों में भी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलती हैं। इसलिए लगातार संगठन स्तर पर काम किया जाता है। इसी बीच, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह विकास में रुकावट रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में सरकार बनने के बाद से आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के खिलाफ ठोस और कड़े एक्शन लिए गए हैं। साथ ही, ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ देश भर में एक बड़ा कैंपेन चल रहा है।” उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह विकास में रुकावट रहा है। इसलिए देश और बस्तर के विकास के लिए नक्सल मुक्त होना जरूरी है। इस दिशा में तेज गति से हम आगे बढ़ रहे हैं और परिणाम सामने हैं। अरुण साव ने कहा कि सिर्फ कुछ एरिया बचे हैं, जहां नक्सलवाद का वजूद बचा है। आने वाले समय में उन क्षेत्रों में तेज गति से विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार योजना बनाकर काम कर रही है।