• Tue. Mar 10th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

केरल और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 16,450 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Mar 10, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च, बुधवार को केरल और तमिलनाडु की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में कुल लगभग 16,450 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, राजमार्ग, ग्रामीण सड़कें, रेलवे और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं, जो क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेंगी। यात्रा की शुरुआत केरल के एर्नाकुलम से होगी, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री लगभग 10,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब 5:45 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचकर वे 5,650 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और वहां भी जनसभा में हिस्सा लेंगे।