• Thu. Mar 19th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

रक्षा मंत्रालय का नया भवन, राजनाथ सिंह ने नवनिर्मित कार्यालय में किया प्रवेश

Mar 19, 2026

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नवनिर्मित आधिकारिक कार्यालय में प्रवेश किया है। यह कार्यालय रक्षा मंत्रालय के नए भवन में है। रक्षा मंत्रालय का यह भवन कर्तव्य भवन-2 में स्थित है। कर्तव्य भवन-2 में बनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह कार्यालय अत्याधुनिक प्रशासनिक परिसर है। रक्षा मंत्री ने गुरुवार को अपने इस नए कार्यालय में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर को रक्षा मंत्रालय के कार्य संचालन में दक्षता, समन्वय और आधुनिकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह नया कार्यालय स्टेट-ऑफ-द-आर्ट व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने गुरुवार को स्वयं यह जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्रालय के नए भवन, कर्तव्य भवन-2 में स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार को प्रवेश किया है। इस दौरान भवन में प्रवेश करने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने नए कार्यालय में प्रवेश के बाद कहा, “इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट भवन में रक्षा मंत्रालय नई ऊर्जा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत के सुरक्षा चक्र को और अधिक मजबूत करने का काम करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच और अधिक सुदृढ़ बनेगा, यही हमारा संकल्प है।”