• Thu. Mar 19th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

असम : भाजपा ने जारी 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम हिमंता जालुकबारी से तो कांग्रेस से आए बोरदोलोई दिसपुर से लड़ेंगे चुनाव

Mar 19, 2026

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है। भाजपा ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी। मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। शहरी इलाकों की अहम सीटों पर भाजपा ने दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य अहम सीटों में, पार्टी ने ऊपरी असम के अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्घेरिटा में भी उम्मीदवार उतारे हैं।