
तिरुवनंतपुरम: केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दूसरी सूची में कुल 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
