• Sat. Mar 21st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मुंबई पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत

Mar 21, 2026

मुंबई: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके आगमन पर खुशी जाहिर की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति को महाराष्ट्र के लोक भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी प्रदान किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।