
दोहा: कतर में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। रविवार को देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अब भी लापता है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि देश के समुद्री इलाके में चलाए जा रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 7 में से 6 लोगों का पता चल गया है। विभाग ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है। नोट के मुताबिक, विशेष टीमें अब भी लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं।
इससे पहले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया था कि यह हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ था। हालांकि तब चालक दल और उसमें सवार लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बस इतना बताया गया कि कतर का हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के बाद क्षेत्रीय समुद्री इलाके में क्रैश हो गया। सैन्य संघर्ष के 23वें दिन हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर जारी है।
