• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, एक्यूआई में भी सुधार

Mar 23, 2026

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज यानी 23 मार्च को एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक “आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी” वाला रहेगा।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल रही है। मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए सुहावना रहने वाला है, जिसमें हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभार बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिलाती रहेगी। —