• Sat. Apr 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

Mar 24, 2026

बोगोटा: दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में कोलंबियाई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (एफएसी) के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने एफएसी द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि विमान में 114 सैनिक और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे, अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोमवार को बताया कि प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरते समय एक परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना घटनास्थल पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सांचेज ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं। कुछ घायल सैनिकों को इलाज के लिए राजधानी बोगोटा ले जाया गया है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि विमान में सवार 40 से अधिक लोगों की स्थिति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना होनी ही नहीं चाहिए थी। उन्होंने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की कमी पर खेद व्यक्त किया, जिसका कारण उन्होंने “नौकरशाही संबंधी कठिनाइयों” को बताया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर विमान में सवार लोगों की जान बचाने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने पहले एक्स पर बताया था कि यह दुर्घटना तब हुई जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 विमान पेरू की सीमा पर स्थित पुएर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था।