
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़े रहते हैं, वहीं फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें वह देश के एक बड़े संवैधानिक पद पर बैठे नेता के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है।
दरअसल, दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। पोस्ट के साथ निरहुआ ने अपने भाव भी व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, ”मुझे आदरणीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ।” उनके इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा, ‘निरहुआ भैया, आप पर गर्व है, आपने भोजपुरी का नाम रोशन कर दिया,’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘ओम बिरला जी के साथ आपकी फोटो बहुत शानदार है।’
