
छत्तीसगढ़ की शासन व्यवस्था को आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने के संकल्प के साथ नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्वलित कर इस उच्च स्तरीय शिविर की शुरुआत की। इस चिंतन शिविर में राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, मंत्रियों के साथ-साथ शासन के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (IAS/IPS) एक मंच पर जुटे हैं।
इस दो दिवसीय शिविर में नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा, बदलते दौर की मांग को देखते हुए प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग और इसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे,… इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, ग्रामीण विकास और उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी ….. राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मंत्रियों और अधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे …… पहले दिन गौर गोपाल दास, अभय करंदीकर और डॉ. रमेश चंद संबोधित करेंगे, जबकि दूसरे दिन गगन नारंग, सुमन बिल्ला, शशांक मणि त्रिपाठी और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे अपने विचार साझा करेंगे। शिविर का मुख्य फोकस विभागीय समन्वय को मजबूत करना, जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और शासन में पारदर्शिता एवं नागरिक-केंद्रित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है
