• Sun. Jul 5th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स छात्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन, सीएम सैनी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

Jul 4, 2026

हरियाणा के पंचकूला जिले में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) छात्रों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, इस सम्मलेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से बड़ी संख्या में सीए छात्र, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और ICAI के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा सीए छात्रों को भविष्य के नए अवसरों, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में छात्रों को वित्तीय जगत के नए आयामों और तकनीकी नवाचारों से सूचित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की अर्थव्यवस्था में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को रीढ़ की हड्डी बताया। सीएम सैनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, “चार्टर्ड अकाउंटेंट सिर्फ खातों का हिसाब-किताब नहीं रखते, बल्कि देश की आर्थिक सेहत और विकास के मार्गदर्शक होते हैं। युवाओं को अपने जीवन में कौशल , ईमानदारी और नवाचार को अपनाना चाहिए। एक पारदर्शी और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सीएम सैनी ने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से सीखकर निकलने वाले युवा छात्र आने वाले समय में न केवल अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में भी अपना अहम योगदान देंगे।