• Sun. Jul 5th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

धामी सरकार के पांच साल, ऐतिहासिक फैसलों की छाप, सीएम धामी बोले- विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

Jul 4, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाँच वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों का आभार जातते हुए इसे जनता के विश्वास और सहयोग को समर्पित बताया। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और सशक्त भू-कानून जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि पूरी पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं, जबकि निवेश, पर्यटन, चारधाम विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। सीएम धामी ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत का भी ऐलान किया