• Sun. Jul 5th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट

Jul 4, 2026

देहरादून:उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी दलों से अभियान में सहयोग की अपील की गई।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 71 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं 8 लाख 39 हजार से अधिक मतदाता ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में हैं। इनमें मृत, स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित, पहले से अन्यत्र पंजीकृत तथा घर पर अनुपस्थित पाए गए मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक दलों से घर-घर सत्यापन अभियान में सक्रिय सहयोग करने और प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। निर्वाचन विभाग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।