
धनबाद के झरिया-सिंदरी-बलियापुर मुख्य मार्ग पर अब धंसान का खतरा मंडराने लगा है। करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क निर्माण के एक साल के भीतर ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क पर दरारें और धंसने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल की कुजामा परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग और खनन गतिविधियों के कारण सड़क की हालत खराब हुई है। लोगों को डर है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो यह मार्ग भी केंदुआ सड़क की तरह बंद हो सकता है, जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई है। झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।धनबाद उपायुक्त ने बताया कि मरम्मत के लिए प्रस्ताव बीसीसीएल को भेजा गया है। राशि मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। अब देखना होगा कि सड़क की मरम्मत कब तक होती है।
