• Fri. Jul 10th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा एक्शन, PM जनमन सड़क धंसने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, दो इंजीनियर सस्पेंड! 

Jul 10, 2026

कवर्धा के बोड़ला विकासखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी नई सड़क के धंसने की शिकायत को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बेहद गंभीरता से लिया है, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह खुद मौके पर पहुंचे। जांच में भारी लापरवाही उजागर होने के बाद ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है,

जानकारी के मुताबिक़ बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया से अगरी तक बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटिंग समेत तकनीकी परीक्षण किए गए। जांच में सामने आया कि सड़क को भारी वाहनों के संचालन से नुकसान पहुंचा। इसके अलावा शोल्डर निर्माण और पुलिया एप्रोच में तकनीकी खामियां भी मिलीं। सचिव ने लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए, जबकि सहायक अभियंता सौरभ देशमुख और उप अभियंता जे. रितेश नायडू को निलंबित कर दिया गया। कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार ठाकुर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क को दोबारा बनाने और भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।