
मुंबई: अनुपम खेर आज के समय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अभिनय की दुनिया में खास पहचान बनाई है। अभिनेता अपने अभिनय के साथ साथ शरीर पर भी पूरा ध्यान रखते हैं और रोजाना जिम जाते हैं। यही कारण है कि वे 71 की उम्र में भी इतने फिट नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने फॉर्मल कपड़ों के ब्रांड्स से भी आत्मविश्वास के साथ अपील की और कहा कि वह मॉडलिंग करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता हाल ही में एक आयोजन में गए हुए थे, जिसमें वे रेड कलर का फॉर्मल आउटफिट पहनते नजर आ रहे थे। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। फॉर्मल कपड़ों में बेहद स्टाइलिश दिखते हुए उन्होंने फॉर्मल वियर ब्रांड्स को सीधे आवेदन कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे मॉडलिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
