• Sat. Apr 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बालाजी मोहन की पहली हिंदी फिल्म में दिखेगा यामी गौतम का जलवा

Mar 24, 2026

मुंबई: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक बालाजी मोहन अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्देशक ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की खुशी जाहिर की। उन्होंने टीम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं फिल्म ‘नई नवेली’ के जरिए डायरेक्टर के तौर पर हिंदी में डेब्यू करने जा रहा हूं। इस फिल्म में मुझे आनंद एल राय सर और हिमांशु सर के साथ काम करने का मौका मिला है, और इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं।” फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन और प्रोड्यूस आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कहानियों और लोककथाओं का मजेदार मिश्रण होगी। इसमें यामी गौतम अलग लुक में नजर आएंगी।