
मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और फैंस के बीच उनकी एक खास पहचान है। इस उम्र में भी वे कई युवा कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हैं। अपनी मेहनत और अनुशासित जीवनशैली के जरिए वे लाखों लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
बुधवार को अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में किए गए वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे पूरे जोश के साथ हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे फिटनेस के लिए किस तरह से मेहनत कर रहे हैं। वीडियो में अनिल कपूर ने एक मोटिवेशनल मोनोलॉग ऐड किया है, जिसमें कहा जा रहा है, “जिंदगी की सबसे ताकतवर चीजों में से एक है, लगातार मेहनत करना। मतलब किसी भी काम को सही तरीके से, बार-बार, बार-बार और फिर बार-बार करते रहना। इसी से बड़े-बड़े आंदोलन शुरू होते हैं, इसी से बड़े नतीजे मिलते हैं, इसी से आप अपना शरीर बनाते हैं और इसी से आप अपना बिजनेस खड़ा करते हैं। लगातार मेहनत का मतलब है हर दिन छोटी-छोटी जीत हासिल करना।”
अनिल कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा, ” आओ। मेहनत करो। दोहराओ।”
