• Fri. Apr 17th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा ‘इस्तीफा दे शरीफ सरकार’

Apr 4, 2026

इस्लामाबाद: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच मध्यस्थता का दावा कर रहे पाकिस्तान के अंदरूनी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से आवाम परेशान है। विपक्षी खेमे और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने आवाम के हक में आवाज उठाते हुए शरीफ सरकार से इस्तीफे की डिमांड की है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को हटाने की मांग जोरो शोरों से उठाई है। विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के महासचिव, सलमान अकरम राजा ने शुक्रवार को सरकार को हटाने के लिए ‘मास रेवोल्यूशन’ (जन क्रांति) का आह्वान किया। उन्होंने फ्यूल की रिकॉर्ड कीमतों में बढ़ोतरी को ‘गलत और अमीरों के हक में’ बताया।