• Sun. Apr 19th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

राघव चड्ढा ने संजय दत्त को बताया बेहतरीन इंसान, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर की तारीफ

Apr 9, 2026

राजनीति और फिल्मी दुनिया का मेल जब भी देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन जाता है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

खास बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय में सामने आई है, जब फिल्म ‘धुरंधर’ और उसकी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में संजय दत्त ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में दोनों बोनफायर के सामने कुर्सियों पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा ने कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ”कुछ समय पहले, मुझे अपने घर पर संजय दत्त को होस्ट करने का मौका मिला, जो मेरे जानने वालों में से सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं।”

उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म के लिए मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि संजय दत्त का ऑरा हर दौर में वैसा ही रहता है और लोग हमेशा उनकी तारीफ करते हैं।

उन्होंने लिखा, “आपको ‘धुरंधर’ के लिए इतना प्यार मिलता देखकर अच्छा लग रहा है। आपको ऑरा वैसा ही रहता है और हर दौर में लोगों की आपके लिए तारीफ भी वैसी ही रहती है। इस प्यार के आप पूरी तरह हकदार हैं। मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं।”