• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मुंबई के कल्याण में डंपर और ईको कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत

Apr 13, 2026

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक डंपर और ईको कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीएस स्वामी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कल्याण में यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। बताया गया कि ईको कार में कुल 12 लोग सवार थे। यह कार मुरबाड़ जा रही थी। हालांकि, कल्याण के नजदीक रायता पुल के पास कार डंपर से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए।

फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि तेज गति या वाहन पर से नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना का कारण हो सकता है।