• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक की टक्कर से 7 तीर्थयात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Apr 13, 2026

सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पैदल तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप राजकोट के गढ़का गांव से मंदिर दर्शन और झंडा फहराने की रस्म के लिए विरामगाम की ओर जा रहा था, तभी पीछे से एक डंपर ट्रक ने 7 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

जानकारी के अनुसार, लखतर-विरमगाम हाईवे पर लखतर के पास छराड ​​और भास्करपारा गांवों के बीच सोमवार देर रात यह हादसा हुआ। पीड़ित मुंधवा परिवार के सदस्य थे और करीब 700 श्रद्धालुओं के एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो यह तीर्थयात्रा कर रहे थे।