
टोक्यो: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के शिंडो भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5 से ऊपर थी। प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज दोपहर करीब 1:20 बजे, उत्तरी नागानो प्रीफेक्चर में भूकंप का सेंटर था, और नागानो प्रीफेक्चर के ओमाची शहर में जापानी स्केल पर 5 की मैक्सिमम सीस्मिक इंटेंसिटी के साथ तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत पीएम ऑफिस के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में प्रधानमंत्री ऑफिस कॉन्टैक्ट रूम बनाया।”
लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पीएम ताकाइची ने कहा, “इसके अलावा, मैंने नुकसान की स्थिति का आकलन करने, जनता को जानकारी देने और दूसरे मामलों के बारे में निर्देश जारी किए। जिन इलाकों में भूकंप के झटके तेज थे, वहां के लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि वे उसी तीव्रता के भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें।”
