• Mon. Mar 2nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

जापान के दौरे पर पीएम मोदी: ‘किमोनो’ पहने स्थानीय कलाकारों ने गायत्री मंत्र से किया स्वागत

Aug 29, 2025

टोक्यो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस खास यात्रा के दौरान जापानी नागरिकों ने एक अनोखे अंदाज में उनका स्वागत किया। टोक्यो में जापानियों ने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए पीएम मोदी का अभिनंदन किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह नजारा न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति जापान के सम्मान को दर्शाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करता है। प्रधानमंत्री मोदी इस स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए। गायत्री मंत्र का जाप सुनकर वे मंत्रमुग्ध हो गए और इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर जापानी नागरिकों का धन्यवाद किया। जापानी लोग अपने पारंपरिक पोशाक किमोनो में थे, जो इस स्वागत को और खास बनाता था। पीएम ने इस भावनात्मक पल को यादगार बताते हुए कहा कि यह भारत-जापान मित्रता का प्रतीक है। इससे पहले, टोक्यो स्थित होटल में पहुंचने पर भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया गया था।