• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बिहार में भूमि सर्वेक्षण से होगा समस्याओं का समाधान: विजय कुमार सिन्हा

Feb 5, 2026

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को भूमि सर्वेक्षण को लेकर तय किए गए लक्ष्यों को फिर से दोहराया। उन्होंने दावा किया कि भूमि सर्वेक्षण राज्य की कई जटिल और पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने भूमि सर्वेक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सरकार से लेकर समाज तक, सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की इच्छा है कि बिहार को तभी विकसित बनाया जा सकता है, जब छोटी-छोटी लेकिन जमीनी समस्याओं से राज्य को मुक्त किया जाए। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को समस्या-मुक्त बिहार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। भूमि सर्वेक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक विवादों को कम करेगा, सामाजिक शांति को मजबूत करेगा और समाज में सौहार्द बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि स्पष्ट भूमि रिकॉर्ड होने से जमीन से जुड़े झगड़े खत्म होंगे, जिससे गांव से लेकर शहर तक शांति और स्थिरता कायम होगी।