• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भारी बारिश का खतरा, आंधी-तूफान का भी है अलर्ट

Feb 22, 2026

कैंडी: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत के साथ फैंस फील्ड पर ज्यादा रोमांच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बारिश फैंस की उम्मीदों के लिए विलेन बनकर सामने आई है। शनिवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कैंडी में रविवार को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी भारी बारिश का खतरा है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में 3 बजे से मुकाबला खेला जाना है। मौसम विभाग के मुताबिक पल्लेकेले में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की तरह इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के रद्द होने की संभावना भी है। बारिश की वजह से अगर मैच हुआ भी तो ओवर कम किए जा सकते हैं। पल्‍लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी के ग्रुप स्टेज का भी एक मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था।