
अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टाइल को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं, जो कि हमें उनकी फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन मंगलवार को किए गए पोस्ट में वे बेहद साधारण लुक में नजर आईं। दरअसल, अनन्या अपनी मां के साथ गुजरात स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। इस पवित्र यात्रा की कुछ खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। पोस्ट की गई तस्वीरों में अनन्या और उनकी मां दोनों ही मंदिर के अंदर दिख रही हैं। पहली तस्वीर में अनन्या भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं। वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महादेव की पूजा करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर शांति और समर्पण साफ झलक रहा है। अनन्या ने लिखा, “नागेश्वर द्वारिकाधीश ओम नमः शिवाय।”
