• Mon. Jul 6th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, भाजपा नेताओं ने विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर

Jul 6, 2026

उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़े के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया, सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।