• Mon. Jul 6th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

कांवड़ मेले की तैयारियों में हरिद्वार पुलिस जुटी, पड़ोसी राज्यों संग सुरक्षा पर हुई बैठक

Jul 6, 2026

हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और कांवड़ मार्ग की तैयारियों पर चर्चा हुई।

पुलिस ने सीमा से जुड़े इलाकों का संयुक्त निरीक्षण भी किया और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया। बैठक में तय किया गया कि बॉर्डर पर सख्त चेकिंग होगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। साथ ही पेयजल, चिकित्सा, शेड और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी राज्यों और विभागों के साथ मिलकर पूरी तैयारी की जा रही है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 (सावन शिवरात्रि) तक आयोजित की जाएगी