• Mon. Jul 6th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

झांसी में फूड पॉइजनिंग का शक! एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, बुजुर्ग की मौत

Jul 6, 2026

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजली खाती बाबा इलाके का है। यहां रहने वाले 85 वर्षीय झल्ली राम, उनके पुत्र छत्रसाल और बहू विद्या देवी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तीनों को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान झल्ली राम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।