
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पिछले दो महीनों के भीतर गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है, बता दे कि, पुलिस ने आधुनिक तकनीक और केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से पिछले दो महीनों में करीब 50 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है।
बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन की सीमा से पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर मोबाइल गुम हुए थे। पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे और पुलिस निरीक्षक संग्राम पाटिल के आदेश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने केंद्र सरकार के ‘CEIR’ पोर्टल और अत्याधुनिक तकनीकी पद्धतियों का उपयोग करके इन मोबाइलों का पता लगाया। ये मोबाइल मुंबई, पुणे, संभाजीनगर, अमरावती और जलगांव जैसे इलाकों से जब्त किए गए हैं। सस्ते दाम में मिलने के कारण कई युवाओं ने इन मोबाइलों को अनजान लोगों से खरीदा था। पुलिस ने ये सभी 50 मोबाइल जब्त कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। अपने महंगे फोन वापस पाकर नागरिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
