• Thu. Apr 16th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की

Mar 28, 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम ममता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शनिवार को कोलकाता में ‘टीएमसी के 15 साल, पश्चिम बंगाल लहूलुहान’ नाम से 40 पन्नों की चार्जशीट जारी की है। इस चार्जशीट में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल की खामियों को गिनाया है। इसमें घुसपैठ, भ्रष्टाचार और संस्थागत पतन, वित्तीय कुप्रबंधन, प्रशासनिक विफलता, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कृषि संकट, खराब स्वास्थ्य सेवा और घोटालों का जिक्र किया गया है।