• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

Apr 6, 2026

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें’ “दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। भारतीय जनता पार्टी ने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ मंत्र के साथ उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करते हुए अपनी गौरवपूर्ण यात्रा को यशस्वी ढंग से आगे बढ़ाया है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा मंगलमय शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है।