• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

नीतीश कुमार जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Mar 24, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से जेडीयू की कमान को संभाल लिया है. उन्हें निर्विरोध रूप से जेडीयू (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, नामांकन के लिए सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया था, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया. किसी दूसरे उम्मीदवार के सामने न आने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से उन्हें जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें बधाई दी है.