• Tue. Jul 7th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बोकारो में अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का शिलान्यास, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Jul 7, 2026

बोकारो के चास प्रखंड स्थित काला पत्थर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात की शुरुआत हुई है। DMFT फंड से बनने वाले अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का शिलान्यास बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया। करीब 9 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा। काला पत्थर में करीब ढाई एकड़ भूमि पर बनने वाले इस इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना को पूरा होने में लगभग 18 महीने का समय लगेगा। स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, मेडिटेशन सेंटर और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को अब अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। परियोजना के दूसरे चरण में अलग से चिन्हित भूमि पर आउटडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा।