• Tue. Jul 7th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

देवास में संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी, महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर चिंता, सांसद ने की CRPF तैनाती की मांग

Jul 7, 2026

उज्जैन: देवास में संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मंदिर की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। सांसद ने मंदिर परिसर में CRPF की तैनाती और अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी है। सांसद ने बताया कि करीब तीन माह पहले भी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महाकाल मंदिर में CRPF की तैनाती को लेकर पत्र लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय टीम ने उज्जैन पहुंचकर मंदिर परिसर, प्रवेश मार्गों और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया था। देवास में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सांसद ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही है। उन्होंने उज्जैन रेंज के आईजी से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का आग्रह किया है।